PM Kisan Yojana 19th Installment Release: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत 19वीं किस्त आज बिहार के भागलपुर से जारी होगी। प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज दोपहर 2 बजे के बाद पीएम किसान निधि योजना के तहत देश के 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रूपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है।
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं‚ तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। क्योंकि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त आज दिनांक 24 फरवरी‚ 2025 को जारी कर दी गई है। अगर आप अपना नाम सूची में चेक करना चाहते हैं‚ तो इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे इस लेख में बताई गई है।
PM Kisan Yojana 19th Installment Release
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त आज 24 फरवरी‚ 2025 को देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। 19वीं किस्त के तहत मोदी जी के द्वारा 2000 रूपये लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गये हैं। पीएम मोदी जी द्वारा बिहार के भागरपुर से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देश के किसानों को 19वीं किस्त भेजी गई है।
इससे पहले मोदी जी द्वारा 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की गई थी। खासतौर पर गरीब किसान को लाभ प्रदान करने के इरादे से इस योजना को शुरू किया गया है और आज इस योजना को 6 साल पूरे हो गये हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशभर के किसानों को बधाई भी दी।
- PM Kisan 19th Installment Date 2025 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थी सूची, स्थिति, ई-केवाईसी, और पूरी जानकारी यहाँ…
- Kisan Credit Card Yojana 2025: अब KCC से 5 लाख रुपए तक लोन, बस 4% ब्याज दर पर, और भी नई अपडेट्स …जाने यहाँ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: मुख्य बिंदु
मुख्य बिंदु | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) |
किस्त की राशि | ₹2,000 |
19वीं किस्त की तारीख | 24 फरवरी 2025 (संभावित) |
लाभार्थी | भारत के छोटे और सीमांत किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in |
Maiya Samman Yojana 2025: 60,000 महिलाओं को नहीं मिलेगा ₹2500, जानें पूरी जानकारी
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना भारत सरकार से 100 प्रतिशत फंडिंग वाली एक केन्द्र सेक्टर की योजना है। इस योजना में लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि सीधे स्थानांतरित की जाती है। योजना के तहत‚ हर साल 6000 रूपये 2-2 हजार की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी जाती है। भूमिधारक पात्र किसानों के आधार- लिंक बैंक खातों में हर चार महीने में 2000 रूपये की धनराशि सरकार द्वारा भेजी जाती है।
किसानों के लिए सौगात
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 24, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज बिहार के भागलपुर से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त… pic.twitter.com/Wlk0yu3Q74
ई-केवाईसी अनिवार्य क्यों?
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपना ई-केवाईसी (eKYC) पूरा करना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं किया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करें।
PM Kisan Yojana: पात्रता मानदंड
- किसान का प्रकार: छोटे और सीमांत किसान।
- जमीन का स्वामित्व: किसान के पास अपनी जमीन होनी चाहिए।
- आयु: कोई आयु सीमा नहीं।
- अयोग्य व्यक्ति: सरकारी कर्मचारी, पूर्व सरकारी कर्मचारी, और करदाता (Income Tax Payee) इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
PM Kisan Yojana: जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जमीन के कागजात
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार लिंक मोबाइल नम्बर
PM Kisan Yojana 19th Installment 2025: स्टेटस चेक करने का तरीका
- सबसे पहले‚ PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Farmer’s Corner” सेक्शन में जाएं।
- “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- “Get Data” पर क्लिक करें और अपनी किस्त की स्थिति देखें।
PM Kisan Yojana 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
नए लाभार्थी के लिए:
- सबसे पहले‚ आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और आवेदन संख्या नोट करें।
ई-केवाईसी करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “eKYC” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन करें।
- ई-केवाईसी पूरा होते ही आपकी अगली किस्त जारी हो जाएगी।
PM Kisan Yojana 2025: फायदे
- आर्थिक सहायता: किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता।
- सरल प्रक्रिया: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी।
- ब्याज सब्सिडी: पात्र किसानों को 3% की ब्याज सब्सिडी।
PM Kisan Yojana 19th Installment 2025: निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के किसानों के लिए एक बेहतरीन पहल है। 19वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी, और किसानों को इसका लाभ लेने के लिए अपना ई-केवाईसी और आधार लिंक पूरा करना होगा। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आज ही अपनी जानकारी अपडेट करें और ₹2,000 की राशि प्राप्त करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- 19वीं किस्त कब आएगी?
संभावित तारीख 24 फरवरी 2025 है। - किस्त क्यों रुकी है?
आधार लिंक न होना, ई-केवाईसी न होना, या बैंक खाते की जानकारी गलत होने के कारण किस्त रुक सकती है। - ई-केवाईसी कैसे करें?
PM-Kisan पोर्टल पर “eKYC” विकल्प पर क्लिक करें और आधार OTP के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा करें। - लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर “Beneficiary List” विकल्प का उपयोग करें।