Vidhwa Pension List UP: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विधवा पेंशन योजना उन महिलाओं के लिए है जो अपने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक रूप से कमजोर हो गई हैं। यह योजना जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के माध्यम से संचालित की जाती है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1000 से ₹1500 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
अगर आपने vidhwa pension list up 2024 25 के लिए आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका नाम विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल हुआ है या नहीं, तो इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देंगे कि कैसे आप उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन लिस्ट 2025 ऑनलाइन देख सकती हैं।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2025 – मुख्य जानकारी
योजना का नाम | विधवा पेंशन योजना 2025 |
---|---|
कौन पात्र हैं? | 18 से 60 वर्ष की विधवा महिलाएं |
पेंशन राशि | ₹1000 – ₹1500 प्रति माह |
पेंशन वितरण माध्यम | बैंक खाते में DBT के जरिए |
स्टेटस चेक करने की वेबसाइट | sspy-up.gov.in |
निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, राज्य की 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की गरीब विधवा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है।
PM Awas Yojana Gramin 2025 : फ्री में पक्का मकान पाने का मौका! ऐसे करें
विधवा पेंशन योजना पात्रता
इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पति की मृत्यु के बाद जीवन यापन करने के लिए सरकार द्वारा 1000 रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदण्ड हैं:
- न्यूनतम 18 वर्ष वर्ष होना अनिवार्य है। (केवल विधवा महिलाऐं)
- अधिकतम वार्षिक आय: ₹2.00 लाख रूपये
- 3- मासिक पेंशन ₹1,000 प्रतिमाह
Birth Certificate Apply Online: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र‚ जाने यहाँ पूरी प्रक्रिया…
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
Vidhwa Pension List UP 2024 25 कैसे देखें?
उत्तर प्रदेश में विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी अपना नाम नई सूची में चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “निराश्रित महिला पेंशन” योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “पेंशनर सूची (2024-25)” विकल्प को चुनें।
- अब अपने जनपद, विकास खंड और ग्राम पंचायत का चयन करें।
- इसके बाद आपके सामने Quarter Wise कुल पेंशनर्स और धनराशि का विवरण खुलेगा।
- अब आपको पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके गांव की निराश्रित महिला पेंशनर सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इस सूची में आपको रजिस्ट्रेशन संख्या, पेंशनर्स का नाम, पिता/पति का नाम, आयु, लिंग, वर्ग, मोबाइल नंबर, पता, धनराशि और ट्रांजैक्शन की स्थिति जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी।
Ration Card List 2025: नए साल की नई राशन कार्ड लिस्ट जारी, अब सिर्फ इन लोगों को फ्री राशन
इस लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं
- अब आपके सामने विधवा पेंशन लाभार्थी सूची 2025 खुल जाएगी।
- आप इसमें अपना नाम, पेंशन आईडी, बैंक खाता संख्या देख सकती हैं।
- यदि आपका नाम सूची में शामिल है, तो आपको हर महीने पेंशन राशि मिलेगी।
अगर नाम सूची में नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम विधवा पेंशन लिस्ट में नहीं है, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें:
- अपना आवेदन स्टेटस चेक करें – sspy-up.gov.in पर जाकर।
- जिला प्रोबेशन विभाग से संपर्क करें – अपने जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास जाएं।
- डॉक्यूमेंट सही करें – कई बार दस्तावेजों में गलती होने की वजह से नाम लिस्ट में नहीं आता है।
- फिर से आवेदन करें – अगर आपकी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है, तो आप दोबारा आवेदन कर सकती हैं।
निष्कर्ष
अगर आपने उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आप ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना नाम विधवा पेंशन लिस्ट में चेक कर सकती हैं।
अगर आपका नाम लिस्ट में आ गया है, तो आपको हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अन्य जरूरतमंद महिलाओं के साथ शेयर करें।
Also Read:
- SC ST OBC Scholarship 2025: अब सरकारी स्कॉलरशिप के 48,000 रुपए खाते में आना हुए शुरू..जाने यहाँ पूरी जानकारी
- Pashupalan Loan Yojana 2025: 10 लाख तक पशुपालन लोन ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे, पात्रता और लाभ
- Ayushman Card Apply Online 2025: घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया
- E Shram Card Payment List 2025: ई श्रम कार्ड के 1000 रुपए की नई किस्त जारी